आम और दही का सेवन, गर्मियों में होता है फायदेमंद

Eating mango and curd is beneficial in summers

गर्मी के मौसम में आम और दही Mango And Curd खाने से क्या लाभ होता है? नमस्कार दोस्तों, गर्मी का मौसम आते ही आम और दही Mango And Curd की जोड़ी हर एक घर की पसंद बन जाती है। 

  • यह स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। 
  • चाहे सुबह के नाश्ते की बात हो या दोपहर के भोजन के बाद का समय, बहुत से लोग आम को दही के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं।

दही में पाया जाता है कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी बैक्टीरिया

  • दही गर्मी में शरीर को ठंडा रखने का एक बेहतरीन उपाय है। 
  • इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और हेल्दी बैक्टीरिया प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। 
  • दही का सेवन गर्मियों में लू से बचाव करता है और शरीर में जल संतुलन बनाए रखता है। 
  • इसके नियमित सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है और पेट संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है।
  • वहीं दूसरी तरफ, आम को फलों का राजा कहा जाता है। 
  • इसकी मिठास और रस का कोई मुकाबला नहीं। 
  • आम में विटामिन C और विटामिन A भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी होते हैं।
  • इसके अलावा आम में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भी मौजूद होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं।

इन दोनों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है

जब इन दोनों को एक साथ खाया जाता है, तो यह कॉम्बिनेशन स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभदायक होता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह एक संपूर्ण पौष्टिक आहार की तरह काम करता है। लेकिन ध्यान रहे की आम और दही Mango And Curd को खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं, वरना पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: -  गर्मी में नमक के साथ, दही का सेवन होता है फायदेमंद

कुछ लोगों के लिए आम और दही Mango And Curd हजम हो जाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन अगर आपका पेट अच्छे से काम करता है तो भी आपको सावधानी के साथ इन दोनों का सेवन एक लिमिट में करना चाहिए। 

निष्कर्ष

तो दोस्तों, आम और दही Mango And Curd दोनों का सेवन गर्मी में सबसे ज्यादा किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों की तासीर ठंडी होती हैं। फ्रिज में थोड़ी देर रखने के बाद इसको खाना और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, लेकिन एक लिमिट में सेवन कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *