क्या गर्मी के मौसम में गर्म चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए? नमस्कार दोस्तों, चाय पीने वाले शौकीन लोग हर मौसम में चाय का आनंद लेना पसंद करते हैं, फिर चाहे सर्दी हो या गर्मी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में कुछ खास प्रकार की चाय से परहेज़ करना चाहिए, खासकर अदरक वाली चाय Ginger Tea से? अदरक की तासीर गर्म होती है और यही कारण है की इसका सेवन गर्मियों में परेशानी का कारण बन सकता है।
शरीर का तापमान पहले से रहता है गर्म
- गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान पहले से ही अधिक रहता है।
- ऐसे में अगर आप अदरक जैसी गर्म तासीर वाली चीज़ों का सेवन करते हैं, तो शरीर का तापमान और बढ़ सकता है।
- इससे आपको थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और यहां तक की बुखार जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
- इसके अलावा, अदरक वाली चाय Ginger Tea का अत्यधिक सेवन पाचन तंत्र पर भी असर डाल सकता है।
- गर्मी में अधिक गर्म चीजें खाने या पीने से पेट में गैस, जलन और अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- खासतौर पर जो लोग पहले से ही पेट की समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें अदरक वाली चाय Ginger Tea से दूर रहना चाहिए।
डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है
गर्मी के मौसम में शरीर से पसीने के रूप में काफी मात्रा में पानी बाहर निकलता है। ऐसे में अगर आप गर्म चीजों का सेवन करेंगे तो डिहाइड्रेशन की समस्या और भी बढ़ सकती है। साथ ही, खून पतला होने की संभावना भी रहती है जिससे कमजोरी महसूस हो सकती है।
इसलिए गर्मी के मौसम में ठंडक प्रदान करने वाले पेय पदार्थों का सेवन करें। नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, बेल का शरबत, पुदीने की चाय या ग्रीन टी जैसे विकल्प ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अगर आप चाय के बहुत ही शौकीन हैं, तो दूध वाली चाय की जगह हर्बल या तुलसी वाली चाय पीना ज्यादा बेहतर रहेगा। यह जानकारी आपके फायदे के लिए बनाई गई है। वैसे भी गर्मी के मौसम में हमेशा गर्म चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसी में शरीर का फायदा देखने को मिलता है और आप आराम से रहते हैं।
निष्कर्ष
यहां पर आपको बताया गया है की गर्मी के मौसम में अदरक वाली चाय पीने से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गर्मी के मौसम इसका सेवन करने से सेहत पर गलत असर पड़ सकता है। इसका सेवन सिर्फ सर्दी के मौसम में करना चाहिए।