19 साल के इस ‘जादूगर’ की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश! Real Madrid के खिलाफ किया डेब्यू, अब AFCON में बरपाएगा कहर
क्या आपने Yan Diomandé का नाम सुना है? अगर नहीं, तो अब रट लीजिये! फुटबॉल की दुनिया में एक ऐसा तूफ़ान आया है जिसने मेस्सी और रोनाल्डो के फैंस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। सिर्फ 19 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े दिग्गज अपने पूरे करियर में नहीं कर पाते।
अमेरिका की गलियों से बुंदेसलीगा के शिखर तक
जरा सोचिए, एक लड़का जो अमेरिका में हाई स्कूल फुटबॉल खेल रहा था, वो बिना किसी बड़ी एकेडमी के सीधे स्पेन की La Liga में पहुँच जाता है। कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती! लेगाने (Leganes) के लिए खेलते हुए उसने अपना प्रोफेशनल डेब्यू किसी छोटे-मोटे क्लब के खिलाफ नहीं, बल्कि Real Madrid के खिलाफ किया।
₹900 करोड़ से ज्यादा की वैल्यू!
इस खिलाड़ी की रफ़्तार और ड्रिबलिंग को देखकर जर्मनी के क्लब RB Leipzig ने उसे हाथों-हाथ ले लिया। उन्होंने उसे 20 मिलियन यूरो में खरीदा, लेकिन आज उसकी परफॉरमेंस देखकर उसकी मार्केट वैल्यू 100 मिलियन यूरो (लगभग ₹900 करोड़) आंकी जा रही है!
60 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त
जर्मनी आते ही Diomandé ने तहलका मचा दिया। फ्रैंकफर्ट के खिलाफ हैट्रिक जमाकर वह 1965 के बाद बुंदेसलीगा में हैट्रिक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। इस सीजन में 16 मैचों में 7 गोल और 4 असिस्ट के साथ वह आग उगल रहे हैं।
AFCON में मचेगा गदर?
अब यह युवा शेर अपने देश आइवरी कोस्ट (Ivory Coast) के लिए AFCON (अफ़्रीका कप ऑफ़ नेशंस) में दहाड़ने को तैयार है। मोज़ाम्बिक के खिलाफ होने वाले मैच में सबकी नज़रें इसी ‘वंडरकिड’ पर होंगी। क्या Yan Diomandé अपनी टीम को खिताब दिला पाएंगे?
इस नाम को याद रखियेगा, क्योंकि यह फुटबॉल का अगला सुपरस्टार बनने की राह पर है!