क्या आपने पहले कभी रोज एप्पल के बारे में सुना है? नमस्कार दोस्तों! जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम अपने चरम पर पहुंचता है, वैसे-वैसे बाजार में तरह-तरह के मौसमी फल Fruit नजर आने लगते हैं।
- इन्हीं में से एक खास फल Fruit है सफेद जामुन, जिसे हम रोज एप्पल, वॉटर एप्पल या गुलाब जामुन के नाम से भी जानते हैं।
- यह फल Fruit न सिर्फ स्वाद में बेहद लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है।
कई सारे गुणों से होता है भरपूर
- सफेद जामुन में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, फाइबर और पानी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है।
- यह फल Fruit हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में भी सहायक होता है।
- गर्मियों में जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तब यह फल Fruit शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- इसका सेवन त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को निखारने और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं।
- यही कारण है की आयुर्वेद में भी सफेद जामुन का विशेष महत्व बताया गया है।
कुछ ही समय के लिए मार्केट में आता है यह फल Fruit
हालांकि, यह फल Fruit हर समय बाजार में उपलब्ध नहीं होता। इसकी उपलब्धता सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए होती है और यही कारण है की इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा होती है। वर्तमान समय में यह बाजार में लगभग 500 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। फिर भी, जो लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहते हैं, वे इस फल Fruit को जरूर अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
आपको बताना चाहते हैं की इस फल Fruit की खेती वैसे तो दक्षिण पूर्व एशिया में होती है लेकिन अब इसकी खेती बिहार में भी होने लगी है। एक और बात आपको बताना चाहते हैं की यह फल Fruit जून से लेकर अगस्त के बीच में ही मार्केट में देखने को मिलता है। इस फल Fruit का रंग शुरू में हरे रंग का होता है लेकिन पकने के बाद सफेद रंग का हो जाता है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, जब भी आप बाजार जाएं और आपको सफेद जामुन दिखे, तो इसे जरूर खरीदें। यह न केवल आपको गर्मी से राहत देगा, बल्कि आपकी सेहत और सौंदर्य को भी बेहतर बनाएगा। आप सभी लोग स्वस्थ रहें, ताजगी से भरपूर रहें।