बरसात के मौसम में, क्या कुछ नहीं खाना चाहिए

What should not be eaten during the rainy season

बरसात Rainy Season में कौन-कौन से खाद पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए? नमस्कार दोस्तों, बारिश के मौसम Rainy Season में हमें ठंडी हवा जरूर मिलती है। 

  • लेकिन ऐसे मौसम में गंदगी की वजह से बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड प्वाइजनिंग, डायरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  •  ऐसे में हमें अपने खान-पान को लेकर बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। 
  • आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन मानसून Rainy Season के दौरान नहीं करना चाहिए।
  • मानसून Rainy Season के दौरान कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए 
  • कच्ची सब्जियों से करें परहेज:- मानसून Rainy Season में कच्ची सब्जियां जैसे सलाद और स्प्राउट्स नहीं खाने चाहिए। 
  • नमी और बैक्टीरिया की अधिकता के कारण यह जल्दी खराब हो जाती हैं। 
  • कच्ची सब्जियों को ठीक से न धोने पर इनसे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। 
  • इसलिए सलाद या अंकुरित अनाज खाने से पहले उन्हें अच्छे से पकाकर ही खाएं।
  • स्ट्रीट फूड से बनाए दूरी:- बारिश के मौसम Rainy Season में सड़क किनारे मिलने वाले चाट, पानीपुरी, पकौड़े और अन्य तली हुई चीजें खाने का मन जरूर करता है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। खुले में रखे खाने में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे पेट की बीमारियां हो सकती हैं। बेहतर होगा की इस मौसम में घर का बना हुआ ताजा और गर्म खाना ही खाएं।
  • तली-भुनी चीजों का कम सेवन करें:- मानसून Rainy Season में वैसे तो तला हुआ खाद पदार्थ काफी अच्छा लगता है। लेकिन फिर भी इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है इसीलिए दूर रहना चाहिए।
  • मशरूम से भी रखें परहेज:- बरसात के मौसम Rainy Season में मशरूम खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह नमी में उगता है और अगर ठीक से साफ न किया जाए तो इसको खाने से आपके शरीर में कई प्रकार की बीमारियां भी पैदा हो सकती है। 
  • बासी खाने का सेवन नहीं करना चाहिए:- बरसात के मौसम Rainy Season में हमें बासी खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। इस मौसम में खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसका सेवन करने से हमें फूड प्वाइजनिंग जैसी बीमारी हो सकती है इसीलिए बचकर रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें: -  ठंड में रहना चाहते हैं फिट, इस चीज का करें सेवन

निष्कर्ष

दोस्तों, मानसून Rainy Season का आनंद लेने के लिए जरूरी है की हम अपनी सेहत का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी  रखकर हम खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं और इस खुशनुमा मौसम का पूरा आनंद ले सकते हैं।

Recommended Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *