खत्म हुआ 58 साल का सफर! Trump के एक फैसले से बंद हुआ अमेरिका का सबसे बड़ा मीडिया संस्थान, $1.1 बिलियन की फंडिंग रद्द
अमेरिका की मीडिया इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और बुरी खबर सामने आई है। 58 साल पुरानी संस्था, जिसने दुनिया को ‘Sesame Street’ और ‘Mister Rogers’ जैसे आइकॉनिक शोज दिए, अब हमेशा के लिए बंद होने जा रही है। Corporation for Public Broadcasting (CPB) के बोर्ड ने सोमवार को संगठन को पूरी तरह भंग (Dissolve) करने का ऐतिहासिक फैसला ले लिया है।
क्यों लिया गया इतना बड़ा फैसला?
यह कदम तब उठाया गया जब अमेरिकी कांग्रेस ने CPB की सारी फेडरल फंडिंग रोक दी। 2024 के चुनाव के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पब्लिक ब्रॉडकास्टर्स की फंडिंग को रद्द करने की मांग की थी। कांग्रेस ने जुलाई में इस पर मुहर लगाते हुए अगले दो वर्षों के लिए तय किए गए $1.1 बिलियन (लगभग 9 हजार करोड़ रुपये) वापस ले लिए।
पब्लिक मीडिया पर ‘विनाशकारी’ असर
CPB की सीईओ पेट्रीशिया हैरिसन ने बताया कि लगातार हो रहे राजनीतिक हमलों और फंडिंग खत्म होने के कारण अब काम जारी रखना नामुमकिन हो गया है। बोर्ड चेयर रूबी केलर ने इसे "विनाशकारी" बताया है। बिना पैसों के, यह संस्था अब कानूनी रूप से देश के पब्लिक मीडिया सिस्टम को सपोर्ट नहीं कर सकती।
इतिहास बन जाएगा CPB
1967 में स्थापित, CPB ने अमेरिका भर में 1,500 से अधिक पब्लिक रेडियो और टीवी स्टेशनों का नेटवर्क खड़ा किया था। अब यह संस्था अपने बचे हुए काम निपटाकर, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के साथ मिलकर अपने ऐतिहासिक कंटेंट को आर्काइव करेगी और हमेशा के लिए शटर डाउन कर देगी।
यह खबर पब्लिक मीडिया की आजादी और भविष्य पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। क्या ट्रम्प सरकार का यह फैसला सही है?