मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट रखने के लिए, इन चीजों का सेवन करें

To keep immunity boosted in monsoon, consume these things

क्या आप लोग मानसून के मौसम में इम्यूनिटी Immunity बूस्ट रखना चाहते है? नमस्कार दोस्तों, आपको बताना चाहते है की मानसून की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही लोगों की जीवनशैली में भी बदलाव आ गया है। 

  • बरसात का मौसम जहां एक ओर सुकून देता है, वहीं दूसरी ओर यह मौसम बीमारियों को भी बढ़ावा देता है। 
  • ऐसे में इम्यूनिटी Immunity को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे की मानसून के दौरान किन चीजों का सेवन करके आप अपनी इम्यूनिटी Immunity को बूस्ट कर सकते है।

मानसून में इन चीजों का सेवन करने से इम्यूनिटी Immunity बूस्ट होती है 

  • हल्दी का सेवन करें:- हल्दी एक नेचुरल एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक होती है। 
  • इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व इम्यून सिस्टम Immunity को मजबूत बनाने में मदद करता है। 
  • आप रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पी सकते है या इसे अपनी सब्जियों में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते है।
  • नींबू का सेवन जरूर करें:- नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता Immunity को बढ़ाता है। 
  • आप नींबू को पानी में निचोड़कर पी सकते है या सलाद में डालकर इसका सेवन कर सकते है। 
  • इससे आपके शरीर में विषैले तत्व बाहर निकलते है और इम्यून सिस्टम Immunity मजबूत होता है।
  • नट्स को शामिल करें:- बादाम, अखरोट, काजू जैसे नट्स एंटीऑक्सिडेंट्स और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते है। यह शरीर को ऊर्जा देते है और मौसम से जुड़ी बीमारियों से लड़ने की क्षमता Immunity बढ़ाते है। रोज सुबह भीगे हुए बादाम खाना बेहद फायदेमंद होता है।
  • छाछ का सेवन करें:- छाछ पाचन को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देती है। मानसून में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं होती है, ऐसे में छाछ का सेवन काफी लाभकारी होता है। इसमें प्रोबायोटिक गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।
  • आंवला जरूर खाएं:- आंवला विटामिन C का एक प्रमुख स्रोत है और यह शरीर में इम्यूनिटी Immunity बढ़ाने में बेहद कारगर है। आप इसका रस पी सकते है या इसे मुरब्बा, चूर्ण या कैप्सूल के रूप में भी ले सकते है।
ये भी पढ़ें: -  चिया सीड्स या सब्जा सीड्स, वेट लॉस के लिए कौन सबसे अच्छा

निष्कर्ष

तो दोस्तों, मानसून में बीमारियों से बचने और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ऊपर बताई गई चीजों का सेवन जरूर करें। एक मजबूत इम्यून सिस्टम Immunity ही हमें संक्रमणों से बचाने में मदद करता है। इन सभी चीजों का सेवन करना बहुत ही आसान है और हर चीज घर में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *