गर्मी के मौसम में, ड्राई फ्रूट का सेवन कैसे करें

How to consume dry fruits in summer season

कैसे खा सकते हैं गर्मी के मौसम में ड्राई फ्रूट Dry Fruit? नमस्कार दोस्तों! जैसे-जैसे गर्मी का मौसम अपने चरम पर होता है, हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स Dry Fruit यानी सूखे मेवों का सेवन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, लेकिन सही तरीके से।

गर्मी के मौसम में ड्राई फ्रूट Dry Fruit का सामान कैसे करें 

  • बादाम और अखरोट का सही तरीका:- गर्मी के मौसम में यदि आप बादाम और अखरोट का सेवन करना चाहते हैं, तो इन्हें सीधे न खाएं। 
  • इसकी बजाय आप इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह ब्रेकफास्ट के समय सेवन करें। 
  • भीगे हुए बादाम और अखरोट पाचन के लिए आसान होते हैं और शरीर को ठंडक भी देते हैं।
  • सूखे फल जैसे खुबानी, अंजीर और किशमिश:- गर्मी में सूखे हुए खुबानी (ड्राई एप्रिकॉट), अंजीर (फिग) और किशमिश का सेवन भी बहुत लाभदायक होता है। 
  • आप इनका एक हेल्दी सलाद तैयार कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें और अपने पसंदीदा मौसमी फल या दही के साथ मिक्स करके खा सकते हैं। 
  • यह न सिर्फ स्वादिष्ट होगा बल्कि पोषण से भरपूर भी।
  • स्नैक्स के रूप में ड्राई फ्रूट:- अगर आपको बार-बार भूख लगती है और आप हेल्दी स्नैक्स की तलाश में हैं, तो ड्राई फ्रूट्स Dry Fruit एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। आप थोड़ी मात्रा में मिक्स ड्राई फ्रूट्स Dry Fruit जैसे बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट आदि को अपने साथ रखें और भूख लगने पर इन्हें खाएं।
  • स्मूदी में मिलाएं ड्राई फ्रूट:- गर्मी में स्मूदी पीना बहुत लोग पसंद करते हैं। आप अपनी फेवरेट स्मूदी जैसे बनाना स्मूदी, मैंगो स्मूदी या स्ट्रॉबेरी स्मूदी में ड्राई फ्रूट्स Dry Fruit मिलाकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं। इससे ना केवल स्वाद बढ़ेगा, बल्कि स्मूदी अधिक पोषक तत्वों से भरपूर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: -  ठंड में रहना चाहते हैं फिट, इस चीज का करें सेवन

आपको बताना चाहते हैं की वैसे तो ड्राई फ्रूट Dry Fruit की तासीर गर्म होती है। लेकिन अगर आप हमारे बताए गए तरीके से इसका सेवन गर्मी के मौसम में करते हैं तो आपको बहुत सारे लाभ देखने को मिल सकते हैं। 

निष्कर्ष

गर्मी के मौसम में ड्राई फ्रूट्स Dry Fruit का सही तरीके से सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इन्हें भीगाकर, सलाद में मिलाकर, स्नैक्स की तरह या स्मूदी में डालकर आप अपनी डाइट को हेल्दी और एनर्जेटिक बना सकते हैं।

Recommended Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *