क्या आप लोग तेज गर्मी के मौसम में ठंडा रहना चाहते हैं? नमस्कार दोस्तों! अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी में कोई ऐसा हेल्दी ड्रिंक ढूंढ रहे हैं जो न सिर्फ आपको ठंडक पहुंचाए, बल्कि आपके शरीर को भी अंदर से स्वस्थ रखे, तो फिर ऐसे में आपके लिए एक स्पेशल शरबत की बात हम करने वाले हैं।
फालसा में कौन-कौन से गुण पाए जाते हैं
- फालसा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाते हैं।
- फालसा का शरबत Falsa Sharbat गर्मियों के मौसम में लू की छुट्टी करने का सबसे अच्छा उपाय है।
- इस ड्रिंक की खास बात यह है की इसमें भुना हुआ जीरा मिलाकर पीने से इसका स्वाद और पाचन लाभ दोनों बढ़ जाते हैं।
- फालसा और भुना जीरा मिलकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत देते हैं।
फालसा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है
फालसा में पोटैशियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए इस शरबत से अच्छा ऑप्शन और कोई हो नहीं सकता। इसीलिए ऐसी हालत में इसका सेवन हमें जरूर करना चाहिए।
त्वचा की बात करें तो फालसा में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को ग्लोइंग बनाने में सहायक होते हैं। यह फ्री रेडिकल्स से लड़कर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है और त्वचा को ताजगी प्रदान करता है।
फालसा के शरबत Falsa Sharbat को बनाने का घरेलू तरीका
- आपको सबसे पहले इसकी अच्छे से सफाई करके 10 से 15 मिनट तक पानी में भिगो लेना है
- इसके बाद फालसा को मिक्सी में थोड़ा पानी के साथ डालकर अच्छे से पीस लीजिये।
- इसके पेस्ट को छानकर इसका सारा रस किसी बर्तन में निकाल लीजिए।
- इसके बाद इस रस में चीनी या फिर शहद अच्छे से मिला लीजिये।
- इसके बाद इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और नींबू का रस मिला लीजिए।
- इसमें आप ठंडा पानी मिलाकर और कुछ बर्फ डालकर मेहमानों के सामने सर्वे कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, फालसा के शरबत Falsa Sharbat की ताकत गर्मी के मौसम में कितनी ज्यादा होती है इसके बारे में आपको बताया गया है। इसको बनाना बहुत ही ज्यादा आसान कार्य है, आप लोग भी इसको जरूर बनाएं।