क्या आप लोग मानसून के मौसम में पेट को स्वस्थ रखना चाहते है? नमस्कार दोस्तों, अगर आप लोग मानसून के मौसम में पेट की दिक्कतों Stomach Problem से दूर रहना चाहते है, तो आज हम आपके लिए कुछ खास और असरदार आयुर्वेदिक उपाय लेकर आए है।
- बरसात का मौसम अपने साथ उमस, बैक्टीरिया और संक्रमणों का खतरा भी लाता है, जिससे पेट में गैस, अपच, एसिडिटी, और दस्त जैसी समस्याएं हो जाती है।
- ऐसे में इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप खुद को स्वस्थ रख सकते है।
पेट की दिक्कत Stomach Problem से दूर रहने के लिए बहुत ही आसान उपाय
- गर्म जीरे का पानी:- मानसून के मौसम में पेट की समस्याओं Stomach Problem से दूर रहने के लिए आप गर्म जीरे पानी का सेवन कर सकते है।
- इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर अच्छे से उबाल आने दे और फिर नॉर्मल होने पर इसको पीले।
- यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और गैस व अपच से राहत दिलाता है।
- सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पूरे दिन पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।
- हींग का पानी:- हींग में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो पेट की सूजन और गैस को कम करने में मदद करते है।
- एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पी लें।
- यह नुस्खा खासकर तब फायदेमंद होता है जब पेट भारी लगे या गैस बनी हो।
- अजवाइन और सेंधा नमक:- अजवाइन और सेंधा नमक दोनों ही पेट के लिए फायदेमंद माने जाते है। एक चम्मच अजवाइन में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर उसे चबाएं और ऊपर से गुनगुना पानी पी लें। यह नुस्खा पेट दर्द, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। आप चाहे तो दोनों को मिलाकर उसका चूर्ण बनाकर भी खा सकते है।
- अदरक और नींबू की चाय:- अदरक पाचन तंत्र को मजबूत करता है और नींबू शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। दोनों को मिलाकर चाय बनाएं और फिर चाय का सेवन करें। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, मानसून के मौसम में हल्का और पचने में आसान भोजन करें और ऊपर बताए गए आयुर्वेदिक उपायों को अपने रोज़मर्रा की दिनचर्या में शामिल करें। इससे आप पेट की समस्याओं Stomach Problem से दूर रहेंगे और पूरे मौसम भर सेहतमंद बने रहेंगे। आप इन उपाय को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें और मानसून के मौसम में फिट रहे।