क्या बोड ककोरा Boda Kakora सब्जी में मांस से ज्यादा होता है प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स? नमस्कार दोस्तों, आज हम बात कर रहे है एक ऐसी सब्जी के बारे में जो मानसून के मौसम में बाजार में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।
- इस महत्वपूर्ण सब्जी का नाम है बोड ककोरा Boda Kakora जो मानसून में सबसे ज्यादा मिलती है।
- यह सब्जी स्वाद में लाजवाब होने के साथ साथ सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद होती है।
- इसे अंग्रेजी भाषा में Spiny Gourd या Kantola के नाम से जाना जाता है।
- यह कांटेदार, हरी और छोटी सी सब्जी उत्तर भारत में बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा पाई जाती है।
इसमें प्रोटीन फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है
- बोड ककोरा Boda Kakora में प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स मांस से भी ज्यादा पाया जाते है।
- जो लोग नॉनवेज खाना पसंद नहीं करते है उनके लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है।
- यही कारण है की यह सब्जी शाकाहारियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है।
- इसका नियमित सेवन न सिर्फ शरीर को ताकत देता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।
- यह सब्जी विशेष रूप से वजन कम करने वालों के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है।
- फाइबर की अधिकता की वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
- साथ ही यह शरीर में जमा हुए विषैले तत्वों को अच्छे से बाहर निकाल देती है जो शरीर के लिए बहुत अच्छी बात है।
इस सब्जी को अलग-अलग तरीके से पकाया जा सकता है
बोड ककोरा Boda Kakora को अलग-अलग तरीकों से पकाया जा सकता है। कुछ लोग इसे आलू के साथ भूनकर खाते है, तो कुछ लोग इसका पराठा या पकौड़ी भी बनाते है। इसकी सब्जी में थोड़ा सा सरसों का तेल, प्याज, लहसुन और हल्के मसालों का तड़का लगाकर खाने में इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आयुर्वेद में भी इस सब्जी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। यह शुगर कंट्रोल करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक मानी जाती है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, इस मानसून में जब भी बाजार जाएं तो बोड ककोरा Boda Kakora जरूर खरीदें और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद और स्वास्थ्य लाभों का आनंद लें। लेकिन इस सब्जी को बनाने से पहले एक बार किसी से पूछ लीजिए की यह कैसे बनती है।