क्या आप भी हड्डियों और वजन की समस्या से परेशान है? नमस्कार दोस्तों, सहजन की फली Moringa जिसे मोरिंगा या ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है, सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
- इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है।
- सहजन Moringa के पत्ते, बीज और फली सभी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
- खासतौर पर सहजन Moringa के पानी का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
- आइए जानते हैं इसके प्रमुख फायदों के बारे में।
सेहजन की फली के फायदे
- हड्डियों को बनाए मजबूत:- सहजन Moringa में कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है। इसके नियमित सेवन से जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से बचाव होता है।
- वजन कम करने में सहायक:- अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो सहजन Moringa का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है।
- इम्यूनिटी को बूस्ट करता है:- सहजन Moringa एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन सर्दी-खांसी और अन्य संक्रमण से बचाव करता है।
- त्वचा और बालों के लिए लाभकारी:- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाते हैं। सहजन Moringa का सेवन करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और बालों का झड़ना भी कम होता है।
- पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त:- अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो सहजन Moringa का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। यह कब्ज, गैस और अपच की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
- ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है:- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सहजन फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद यौगिक ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।
कैसे करें सेवन?
आप सहजन Moringa की फली या पत्तों को पानी में उबालकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसे सब्जी, सूप या जूस के रूप में भी शामिल किया जा सकता है।
निष्कर्ष
सहजन Moringa एक प्राकृतिक औषधि है, जिसका नियमित सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें और स्वस्थ रहें, धन्यवाद।