वजन कम करने की, एक मोटिवेशनल कहानी

A motivational story of losing weight

क्या आप लोग वजन कम Weight Loss करने की मोटिवेशनल कहानी पढ़ना चाहते हैं? नमस्कार दोस्तों! यहां पर आज हम आपके लिए वजन कम Weight Loss करने की एक नई कहानी लेकर आए हैं। 

  • इसको सुनने के बाद आप लोग भी शायद से हैरान रह जाएंगे। 
  • यह कहानी है कैलिफोर्निया की रहने वाली एक महिला तान्या सैंटियागो की, जिनका वजन कभी 272 किलो था। 
  • लेकिन अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और मेहनत से उन्होंने तीन सालों में 195 किलो वजन घटाकर सभी को चौंका दिया।

पहले तान्या का जीवन काफी ज्यादा मुश्किल हुआ करता था 

  • तान्या का जीवन पहले बेहद मुश्किल था, उनका खानपान बिल्कुल अस्वस्थ था। 
  • वे पहले पिज्जा, ज्यादा अंडे और पनीर जैसी चीजों का अधिक सेवन करती थीं। 
  • इन आदतों के कारण उन्हें फैटी लीवर की गंभीर समस्या हो गई थी। 
  • डॉक्टरों ने चेतावनी दी की अगर उन्होंने अपनी जीवनशैली नहीं बदली, तो उन्हें और भी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • यह सुनने के बाद तान्या ने अपने जीवन को पूरी तरह बदलने का निर्णय लिया। 
  • उन्होंने डाइटिंग की शुरुआत की और खाने में सिर्फ हेल्दी चीजों को शामिल किया। 
  • वे कीटो डाइट अपनाने लगी और नियमित रूप से टर्की बेकन, अंडा, टमाटर, ब्रेडेड चिकन, मिर्च, प्याज टॉर्टिला और मटर से बने पास्ता का सेवन करने लगीं। 
  • इसके अलावा उन्होंने कीटो ब्रेड का भी इस्तेमाल किया जिससे उन्हें ऊर्जा तो मिली ही, साथ ही वजन भी तेजी से घटा।

तान्या के लिए वजन कम करना आसान नहीं था 

तान्या का अपनी कहानी को लेकर यही कहना है की वजन कम Weight Loss करना कोई आसान कार्य नहीं होता। लेकिन अगर आपके मन में कभी कोई बात आ जाए तो आप उसको हासिल करने के लिए कुछ भी अपने जीवन में अपना सकते हैं।

ये भी पढ़ें: -  अरणी का पौधा है घर में, तो आज ही कीजिए सभी बीमारियों का इलाज

आपको बताना चाहते हैं की जब तान्या का वजन अचानक से इतना ज्यादा बढ़ चुका था तो उन्होंने शुरुआत में स्विमिंग करना और घूमना फिरना शुरू किया था। यह एक्टिविटी उनके लिए एक अच्छी एक्सरसाइज का काम किया करती थी। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी डाइटिंग को बदलने का प्लान तैयार किया और फिर वजन कम किया।

निष्कर्ष

आज तान्या की कहानी उन सभी लोगों के लिए एक उदाहरण है जो मोटापे से परेशान हैं और बदलाव लाना चाहते हैं। उनकी मेहनत, संयम और सकारात्मक सोच ने उन्हें एक नया जीवन प्रदान किया है। आशा करते हैं की यह जानकारी आपको काफी ज्यादा पसंद आई होगी और आप इसको अपने जीवन में फॉलो करेंगे।

Recommended Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *