Giannis Antetokounmpo Bucks Trade News: क्या Milwaukee का साथ छोड़ रहे हैं ‘Greek Freak’? NBA जगत में मची खलबली!
क्या NBA के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक और 2 बार के MVP, Giannis Antetokounmpo का Milwaukee Bucks के साथ सफर खत्म होने वाला है? 5 फरवरी की ट्रेड डेडलाइन करीब है और रिपोर्ट्स ने बास्केटबॉल फैंस की नींद उड़ा दी है!
क्या है पूरी खबर?
ESPN के सूत्रों के मुताबिक, Giannis अब एक ‘नई शुरुआत’ के लिए तैयार हैं और पहली बार Milwaukee Bucks भी अन्य टीमों के ऑफर्स सुनने के लिए राजी हो गई है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! Bucks मैनेजमेंट अब Giannis के लिए आने वाले आक्रामक ऑफर्स पर विचार कर रहा है। हालांकि, टीम जल्दबाजी में नहीं है। अगर उन्हें अपनी मांग के मुताबिक ‘ब्लू-चिप युवा टैलेंट’ और ढेर सारे ड्राफ्ट पिक्स नहीं मिले, तो वे गर्मियों (Offseason) तक का इंतज़ार कर सकते हैं।
क्यों टूटा Giannis का सब्र?
12 साल के साथ के बाद, अब दूरियां बढ़ने लगी हैं। Bucks का मौजूदा प्रदर्शन (18-27 रिकॉर्ड) बेहद निराशाजनक रहा है। Giannis ने खुद टीम के हालात पर नाराजगी जताते हुए कहा, "हम जीतने के लिए नहीं खेल रहे हैं… हमारी केमिस्ट्री गायब है और खिलाड़ी सिर्फ अपने लिए खेल रहे हैं।"
हालात इतने खराब हो गए हैं कि जब एक मैच के दौरान फैंस ने टीम को ‘बू’ (Boo) किया, तो Giannis ने जवाब में फैंस को ही ‘बू’ कर दिया। लॉकर रूम में टेंशन साफ़ दिखाई दे रही है।
आगे क्या होगा?
Giannis फिलहाल चोटिल (Calf Strain) हैं और अगले कुछ हफ्तों तक बाहर रहेंगे, लेकिन उनकी नज़रे अपने भविष्य पर टिकी हैं। रिपोर्ट्स का दावा है कि उन्होंने पहले New York Knicks में जाने की संभावनाओं को भी तलाशा था।
क्या 5 फरवरी से पहले NBA के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड देखने को मिलेगा? या Bucks अपने नाराज सुपरस्टार को मनाने में कामयाब होंगे? पूरी दुनिया की नज़रें अब Milwaukee पर हैं!