Single’s Inferno 5: G-Dragon की ‘Rumoured Girlfriend’ से लेकर Miss Korea तक! मिलिए नेटफ्लिक्स के सबसे हॉट कंटेस्टेंट्स से
नेटफ्लिक्स का सबसे धमाकेदार कोरियन डेटिंग शो Single’s Inferno अपने 5वें सीजन के साथ वापस आ गया है! अगर आपको लगता था कि पिछले सीजन्स में ड्रामा ज्यादा था, तो इस बार की कास्ट लिस्ट देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। ‘Inferno’ नाम के इस सुनसान द्वीप पर प्यार की तलाश शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार चेहरे और राज़ दोनों नए हैं।
शो का कॉन्सेप्ट:
सिंगल्स को अपनी उम्र और प्रोफेशन छिपाकर एक द्वीप पर रहना होता है। जो जोड़े बनाने में सफल होते हैं, सिर्फ वही ‘Paradise’ (लग्जरी होटल) जा सकते हैं, जहाँ वो एक-दूसरे के राज़ जान सकते हैं।
Season 5 के कास्ट में कौन है खास?
- Kim Go-eun (सबसे बड़ा धमाका!): इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट। 26 साल की यह मॉडल 2022 में Miss Korea रह चुकी हैं। लेकिन सबसे बड़ी गॉसिप यह है कि इनका नाम K-pop दिग्गज BIGBANG के G-Dragon के साथ जोड़ा जा रहा है! क्या यह सच है? यह जानने के लिए फैंस बेताब हैं।
- Kim Min-gee: इन्हें ‘ट्रैक की देवी’ (Goddess of the track) कहा जाता है। ये एक प्रोफेशनल 400 मीटर रनर हैं। अपनी फिटनेस और एथलेटिक बॉडी से ये लड़कों को कड़ी टक्कर देने वाली हैं।
- Choi Mina Sue: ये सिर्फ सुंदर ही नहीं, बेहद स्मार्ट भी हैं। इलिनोइस यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट और Miss Earth विनर, जिन्हें हाई-एनर्जी स्पोर्ट्स पसंद हैं।
- Ham Ye-jin: एक न्यूज अनाउंसर जो कहती हैं कि वो सिर्फ "आंखों में देखकर" किसी को भी अपना बना सकती हैं।
- लड़कों का टशन: कास्ट में 25 साल के Song Seung-il हैं, जो हारना बर्दाश्त नहीं कर सकते। वहीं, मार्शल आर्टिस्ट Youn Hyun-jae अपनी "मासूमियत" वाली लड़की की तलाश में हैं। Lim Su-been एक पूर्व बेसबॉल प्लेयर हैं, जिनकी वाइब को "Golden Retriever energy" कहा जा रहा है।
कब देखें?
शो के पहले 4 एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे हैं। इसका फिनाले 10 फरवरी को होगा। ड्रामा, रोमांस और सस्पेंस का यह डोज मिस न करें!