Kya aayega ‘Finding Her Edge’ ka Season 2? Janiye Netflix ka wo raaz jo ab tak chupa hai!

Netflix की इस रोमांटिक सीरीज का Ending देख फैंस हुए हैरान! Adriana ने Brayden को छोड़ Freddie को क्यों चुना? जानिए Season 2 का पूरा सच

क्या आप सर्दियों में ‘आग’ लगाने वाले रोमांस की तलाश में हैं? Netflix की नई सीरीज Finding Her Edge ने दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। यह सिर्फ आइस स्केटिंग के बारे में नहीं है, बल्कि एक ऐसा Love Triangle है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। अगर आप ‘Fake Dating’ और ‘First Love’ वाले ड्रामा के दीवाने हैं, तो यह खबर आपके लिए है!

Ending Explained: आखिर किसे चुना Adriana ने? (Spoilers Alert!)

सीरीज का सबसे बड़ा सवाल—क्या ‘Braydriana’ (Brayden और Adriana) हमेशा के लिए एक हो गए? जवाब है—नहीं!
शो के फिनाले ने फैंस को चौंका दिया। पूरी दुनिया को लग रहा था कि Adriana और Brayden का ‘फेक रिलेशनशिप’ असली प्यार में बदल जाएगा। लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप (पेरिस) जीतने के बाद, Adriana ने साफ कर दिया कि वह ‘बैड बॉय’ Brayden को नहीं, बल्कि अपने बचपन के प्यार और एक्स-पार्टनर Freddie को चाहती है।

Freddie ही क्यों? लेखिका ने खोला राज
शो की लेखिका Jennifer Iacopelli के मुताबिक, यह कहानी मशहूर नॉवेल Persuasion से प्रेरित है। भले ही Brayden एक बेहतरीन पार्टनर था, लेकिन "पहले प्यार" की कसक और खिंचाव को हराया नहीं जा सकता। Adriana हमेशा से Freddie के साथ ही रहना चाहती थी।

Season 2: क्या बदले की आग में जलेगी बर्फ?
सीजन 1 का अंत एक जबरदस्त Cliffhanger पर हुआ है। दिल टूटने के बाद Brayden ने Freddie की एक्स-पार्टनर Riley के साथ हाथ मिला लिया है। Cast का कहना है कि अगर Season 2 आता है, तो यह मुकाबला अब सिर्फ मेडल के लिए नहीं, बल्कि ‘बदले’ के लिए होगा। हालांकि, Netflix ने अभी तक सीजन 2 की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जिस तरह से कहानी अधूरी छोड़ी गई है, अगला पार्ट और भी मसालेदार होने वाला है!

ये भी पढ़ें: -  ICE वारंट मेमो: आखिर क्या छिपा है उस नीति में जो छीन सकती है अमेरिका का एक मौलिक अधिकार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *