कौन-कौन सी चीजों का सेवन करने से पेट गैस Stomach Gas की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है? नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बताने वाले है की कौन-कौन सी चीजों का सेवन करने से पेट गैस Stomach Gas की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
- आजकल के अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के कारण पेट में गैस बनना एक आम समस्या बन गई है।
- लेकिन कुछ घरेलू उपायों से आप इस परेशानी से राहत पा सकते है।
अदरक का सेवन करने से पेट गैस Stomach Gas की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है
- सबसे पहले बात करते है अदरक की और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो पेट की गैस को कम करने में मदद करते है।
- अदरक की चाय या कच्ची अदरक चबाने से पेट की सूजन और गैस से राहत मिलती है।
- दूसरे नंबर पर आती है दही और दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया पाचन क्रिया को सुधारते है।
- रोजाना एक कटोरी ताजा दही खाने से गैस और अपच की समस्या दूर हो सकती है।
- दही विशेषकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनका पेट अक्सर खराब रहता है।
पुदीने का सेवन करने से पेट गैस Stomach Gas की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है
अब बात करते है पुदीने की और पुदीना पेट को ठंडक प्रदान करता है और गैस को बाहर निकालने में सहायक होता है। आप पुदीने की चाय बना सकते है या फिर पुदीने का रस निकालकर थोड़ा नमक मिलाकर पी सकते है।
इसके बाद आता है जीरा और जीरा पाचन शक्ति को बढ़ाता है और गैस को बनने से रोकता है। एक चम्मच भुने हुए जीरे पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेने से पेट की जलन और गैस में राहत मिलती है।
सौंफ का सेवन करने से पेट गैस Stomach Gas की समस्या से आराम मिलता है
अंत में बात करते है सौंफ की और सौंफ खाने से पेट ठंडा रहता है और यह गैस के साथ-साथ बदहजमी में भी फायदेमंद है। आप भोजन के बाद आधा चम्मच सौंफ चबा सकते है या फिर सौंफ का पानी बनाकर भी पी सकते है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, अगर आप इन घरेलू उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाते है तो पेट गैस Stomach Gas की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, तले हुए और अधिक मिर्च-मसाले वाले खाने से परहेज करना भी जरूरी है धन्यवाद।